क्राइम न्यूज़ : नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,नाबालिग को आरोपी के कब्जे से उत्तरप्रदेश से किया बरामद,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

मुंगेली नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर, अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजकुमार शाक्य को खुड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही अपहृता को ग्राम गुढ़ाना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तरप्रदेश से बरामद किया है,
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के चौकी खुड़िया में प्रार्थी द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शंका की रिपोर्ट पर धारा 363 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबीर की सूचना एवं साईबर सेल के विश्लेषण से नाबालिक अपहृता एवं आरोपी राजकुमार शाक्य ग्राम गुढाना, तहसील दातागंज, जिला बदायूं (उत्तरप्रदेश) में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर जाकर दबिश देकर नाबालिक अपहृता को आरोपी राजकुमार शाक्य के कब्जे से बरामद किया गया एवं आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया एवं मामले में धारा 366, 376 भा.द.वि. 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी सउनि हेतुराम वर्मा, प्रधान आरक्षक मुकेश कुर्रे, आरक्षक ईश्वर साहू, महिला आरक्षक ठामिनी यादव एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!