Advertisements

Police : पुलिस कप्तान डी रविशंकर ने 13 पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया पदोन्नत,बेसिक पुलिसिंग के दिए टिप्स,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

जशपुर : जशपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्राप्त 13 आरक्षकों को फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया,पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2022 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान आरक्षक के पद पर वेतनमान (लेवल 5-1) में पदोन्नत किया गया है। आर.क्र. 58 चुन्नू राम, आर.क्र. 270 दिगम्बर प्रसाद पोर्ते, आर.क्र. 415 सजीत कुमार मिंज, आर.क्र. 412 जयपाल सिंह मार्बल, आर.क्र. 211 सरोज कुमार भगत, आर.क्र. 371 वितिन राम, आर.क्र. 63 तेज कुमार बेक, आर.क्र. 98 सुन्दर साय भगत, महिला आर.क्र. 598 अल्पना तिर्की, आर.क्र. 641 कृष्णा प्रसाद कुर्रे, आर.क्र. 331 अरविन्द साय पैंकरा, आर.क्र. 89 अनुप केरकेट्टा एवं आर.क्र. 94 जोस्टीन तिर्की* को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार द्वारा फित्ती लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुये पदोन्नति प्रदान किया गया, इस दौरान कार्यालय के अन्य अधि./कर्मचारी भी उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!