Advertisements

CG Big Breaking अन्तर्राज्यीय बच्चा चोर गिरोह के 4 महिलाओं सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, खुर्सीपार पुलिस ने जन सहयोग से पकड़ा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

भिलाई  मध्य प्रदेश शहडोल से भिलाई आकर बच्चा चुराने वाले गिरोह के 4 महिला एवं एक पुरुष को कुर्सी पर पुलिस द्वारा आम लोगों की मदद से गिरफ्तार किया गया। गिरोह द्वारा उठाए गए दो बच्चों को भी छुड़ाया गया।
खुर्सीपार थाना प्रभारी वीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थीया कृष्णा सोनी निवासी जोन 02 खुर्सीपार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि  27 सितंबर को करीबन 04.40 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति बच्चे व बच्ची को उठाकर भागने लगे, प्रार्थीया के चिल्लाने पर मोहल्ले में भीड़ लग गयी। उन औरतो से बच्चे ले जाने वाले व्यक्तियों के बारे में पूछने पर बाहर से आना किसी प्रकार का कोई जानकारी नही होना बताये । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 437 / 2022 धारा 363.34 भादवि कायम किया गया । तत्काल खुर्सीपार पुलिस उप निरीक्षक सतीश साहू, प्रधान आरक्षक इलिजाबेथ, आरक्षक दीपक सिंह, हर्ष देवांगन, अमन शर्मा, सुभाष यादव, पंकज सिंह, हेमंत साहू रवाना किया गया। जहां पर मोहल्ले वाले डायल 112 की मदद से 04 महिला को पकड़ कर रखे थे । जिसे पकड़कर थाना लाये। नाम पता पूछने पर सुनीता, धारा बाई, कलावती, रूपाबाई निवासी शहडोल म०प्र० बताये जिसे बच्चे के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो महिलाओं ने पुलिस को गुमराह करने हेतु रोना प्रारंभ कर दिए वो किसी भी तरह मुह खोलने को तैयार नही थे। पुलिस ने उन सभी को छोड़ देने का लालच देकर पुछने पर बताया कि उसका एक साथी बसंत है, जो बच्चे को लेकर गया है। पुलिस उन महिलाओं से मोबाईल के माध्यम से बसंत से बात कराकर बालक नाथ मंदिर के पास आने कहा गया। पुलिस घेराबंदी कर बसत को  पकड़ा गया जिसके निशानदेही पर अपहृत हुए दोनों बच्चो को सकुशल बरामद किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 363 366, 34 के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी

1. सुनीता पति बसंत सिंह उम्र 35 वर्ष

2. कलावति गोड पति गजाधर गोड उम्र 58 वर्ष

3. धारा बाई पति अजय गोड उम्र 28 वर्ष

4. रूपा बाई पति कौशल उम्र 26 वर्ष

5. बसंत गोड पिता बबली सिंग म्र 43 वर्ष साकिनान ग्राम धनपुरी मोहल्ला वार्ड 22 शहडोल म०प०

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!