Advertisements

अच्छी खबर : पुलिस द्वारा किया जा रहा ‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार-प्रसार, मुंगेली जिले के थाना चौकी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी केन्द्रो, दुर्गा पण्डालों, में दी जा रही है महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ की जानकारी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिला एवम बालिकाएं बिना थाना गए अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
♦पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा के लिये लॉंच टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 का भी किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

मुंगेली : छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है। जिसकेे माध्यम से राज्य की महिलाओ/ बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से बिना थाना गए ,कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, एवम शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।

CRIME Breaking : नवविवाहिता की गला दबाकर की गई थी हत्या, हार्ट अटैक से मृत्यु होना बताकर किया था पुलिस को गुमराह, हत्या का आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे,,,

 

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार प्रसार कर, डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन हेतु महिला एवम बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, एवं एप के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में जिले के विभिन्न थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी के केन्द्रों, दुर्गा पण्डालों मे जाकर अभिव्यक्ति एप का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है एवं अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।

CG Crime : अपहरण के मामले का खुलासा, अलग अलग मामलों में तीन नाबालिग बालिकाओ को दस्त्याबी करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता, 1 नाबालिग को दमन द्वीप, तो दूसरी को रायपुर के उरला क्षेत्र,ओर तीसरी को बिलासपुर से किया बरामद,,,

अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल कराना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु ऐप में साईन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, प्राप्त ओ0टी0पी0 को ऐप में डालना है और व्हेरीफाई ओ0टी0पी0 बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

Big Breaking Jashpur : एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या, हत्यारो ने माता पिता के साथ बेटी को उतारा मोत के घाट, पुलिस घटना स्थान पर,

इसी प्रकार जिला पुलिस मुंगेली द्वारा पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा के लिये लॉंच टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कोई भी पीड़ित बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण, अत्याचार, दुर्व्यवहार, परेशानी या अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों/उसके माता-पिता के लिये मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है।

अपील – जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ एवं बच्चों की सुरक्षा के लिये टोल फ्री नम्बर 1800-123-6010 को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं महिलाऐं एवं बालिकाऐं अपनी की सुरक्षा/शिकायतों हेतु उपयोग करें।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!