
योगेश साहू
मुंगेली जिले की थाना पथरिया ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से नाबालिग को रायपुर से पुलिस ने बरामद किया है इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ने 14 मई को पीड़िता के पिता ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिग बेटी को द्वारा बहला-फुसला कर लेबगया है, पिता की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध नाबालिग की पता तलाश शुरू किया गया।
पुलिस द्वारा साईबर सेल के विश्लेषण एवं मुखबिरों की सूचना से नाबालिग अपहृता एवं संदेही आरोपी विनय कुमार देवांगन का लोधीपारा, जय हिन्द चौक रायपुर में होने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश देकर नाबालिग अपहृता को आरोपी विनय कुमार देवांगन के कब्जे से बरामद कर आरोपी को अभिरक्षा में थाना लाया गया। वहीँ जब पुलिस ने नाबालिग अपहृता का महिला अधिकारी से कथन करवाया तो अपहरण व दुष्कर्म की बात निकल कर सामने आई मामले में पुलिस ने धारा 366, 376, भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार कौशिक, सउनि राजाराम साहू, आरक्षक रवि डाहिरे, आरक्षक अभिजीत सिंह, म.आरक्षक उमेश तेता एवं साईबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




