Advertisements

CG CRIME : चिल्फी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 8 लीटर से अधिक शराब जप्त, वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध की गई वैधानिक कार्यवाही,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली जिले में नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब परिवहन करने वालों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में चौकी चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम पथर्रा रोड बोडतरा के पास घेराबंदी कर मोटर साईकल में अवैध देशी शराब परिवहन करते आरोपी परमेश्वर उर्फ छोटू के कब्जे से 6.3 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल हीरो एचएफ डीलक्स सीजी 28 के 9635 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2), आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार ग्राम खेकतरा में दबिश देकर आरोपी विजेन्द्र बंजारा के कब्जे से 2.520 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34(1)ख आबकारी के एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

CG Crime Breaking : नाबालिग अपहृता को बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता, पथरिया पुलिस ने 1 नाबालिग को आरोपी के कब्जे से रायपुर से किया बरामद। बहला-फुसलाकर किया था अपहरण और दुष्कर्म,,

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 06 व्यक्तियों के विरूद्ध भी कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा 01, थाना जरहागांव द्वारा 01, थाना लालपुर द्वारा 01, चौकी चिल्फी द्वारा 03 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। भविष्य में भी नशे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

कलेक्टर ने पहुंच विहीन क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, कहा लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!