Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए डाला वोट।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए रायपुर में मतदान किया। दरअसल कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ के 307 डेलीगेट्स के लिए पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में एक बूथ बनाया गया है। यहां शाम के 4 बजे तक मतदान होना है। उसके बाद मतपेटी दिल्ली ले जाई जाएगी। इस चुनाव में प्रतिनिधि वोटरों को मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनना है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करीब 11.10 बजे राजीव भवन पहुंचे। उसी दौरान मंत्री रविंद्र चौबे, कवासी लखमा, रुद्र कुमार गुरु, डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक सत्यनारायण शर्मा, अंबिका सिंहदेव, ममता चंद्राकर आदि मंत्री विधायक भी प्रदेश पदाधिकारी भी मतदान के लिए पहुंचे। मतदान के बाद मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हो गए हैं। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा, यह मतदान कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र के मजबूती का प्रमाण है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!