Advertisements

भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार से तीन की मौत, मरने वालों में पिता-पुत्र सहित मां, गांव में शोक की लहर।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

राजिम:- अभनपुर के पास सड़क हादसे में पिता-पुत्र सहित मां की मौत हो गई है। मृतक फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पाली के रहने वाले है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पाली के रहने वाले पिताम्बर साहू बाइक में पिता पुनितराम साहू एवं मां पार्वती साहू को साथ लेकर अपनी बहन जानकी बाई साहू के घर नायकबांधा अभनपुर जाने निकले थे। बाइक पिताम्बर साहू चला रहा है। तीन सवारी होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे पेड से टकराकरा गई। इस हादसे में पिताम्बर की मां पार्वती साहू और पिता पुनितराम साहू को चोंट लगने से मौके पर ही मौत हो गया है, जबकि पिताम्बर साहू को भी चोंट लगने से 108 एम्बुलेंस के द्वारा उपचार हेतु सरकारी अस्पताल अभनपुर ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने चेक करने पर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पाली में सन्नाटा पसरा हुआ है। पूरे गांव में शोक की लहर है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!