Advertisements

CRIME NEWS : मोटर सायकल चोरों पर की जा रही लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही, मोटर सायकल चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली पुलिस को सफलता।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जांजगीर पुलिस द्वारा मोटर सायकल चोरों पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है,इस सम्बंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी सुबोध सिंह निवासी अवरीद द्वारा दिनांक 20.10.22 को थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोटर सायकल स्पलेण्डर को रात्रि में अपने घर के सामने रखा था जिसे रात्रि में अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्रमांक 318/22 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान चोरी गये मोटर सायकल एवं अज्ञात चोर की पतासाजी की जा रही थी दिनांक 22 अक्टूबर को सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त मोटर सायकल को शैलेन्द्र सिंह व देवेन्द्र सिंह के द्वारा चोरी किया गया है तब उक्त व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया गया तब आरोपियों के कब्जे से मोटर सायकल स्पेलेण्डर कीमती 25 हजार रूपया को बरामद किया गया।

आरोपी देवेन्द्र सिंह उम्र 48 वर्ष एवं शैलेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष दोनों निवासी जगमहंत को दिनांक 22 अक्टूबर को न्यायालय पेश किया गया, जहॉ से दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।

मोटर सायकल चोरी का खुलाशा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय प्रआर. राधेश्याम पूर्णा, मप्रआर. स्वाती गिरोलकर, आर. शिवभोला कश्यप,अर्जुन यादव़ एवं आर. दिलीप कश्यप का सरहानीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!