Advertisements

जांजगीर पुलिस द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर चाक चौबंद व्यवस्था लगाई,अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रो में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगाह रखी जा रही है

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जिले केे प्रमुख शहरों के चौक चौराहों पर पुलिस जवानों की फिक्स पाईंट ड्यूटी लगाई गई है।

हथियार से लैस पुलिस जवानों की पैदल पेट्रोलिंग भी लगाई गई है।

उक्त ड्यूटी में 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 03 उप पुलिस अधीक्षक 08 निरीक्षक, 05 उप निरीक्षक 15 सहायक उप निरीक्षक 18 प्र.आर. एवं 107 आरक्षक कुल 157 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।*

दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द ढंग से संपन्न कराने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला पुलिस बल जांजगीर-चांपा द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था किया गया है। जिसके मद्देनजर जिले के प्रमुख शहर जांजगीर, चांपा, अकलतरा, बलौदा, शिवरीनारायण, नवागढ़, मुलमुला सहित सभी कस्बाई क्षेत्रों में पुलिस जवानों की ड्यूटी दिनांक 22.10.22 से 25.10.22 तक लगाई गई है।

जांजगीर के नेताजी चौक, कचहरी चौक, एमएलटी काम्पलेक्स, बीटीआई चौक नैला के रेल्वे स्टेशन नैला के सामने, चांपा में सदर बाजार चांपा, बरपाली चौक चांपा अकलतरा में शास्त्री चौक, शिवरीनारायण में बाम्बे मार्केट के पास पुलिस जवानों की फिक्स पाईंट ड्यूटी प्रातः 09.00 बजे से रात्रि 11.00 बजे तक लगाई गई है।

साथ ही हथियार से लैस पुलिस जवानों की पैदल पेट्रोलिंग लगाई गई है। जिनके द्वारा त्यौहारों का फायदा उठाकर अपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले असामजिक तत्वों पर नियंत्रण एवं सतत निगाह रखी जा सके। वही 24 घंटे विभिन्न सुविधाओं से लैस पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी लगातार गश्त कर रही है।

दीपालवी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिले के 01 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 03 उप पुलिस अधीक्षक 08 निरीक्षक, 05 उप निरीक्षक 15 सहायक उप निरीक्षक 18 प्र.आर. एवं 107 आरक्षक कुल 157 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!