मंत्री घूम रहे नंगे पैर,और जानें वजह।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

ग्वालियर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सड़कों ही खस्ता हाल को लेकर आमजन परेशान है, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पैर में जूते-चप्पल पहनना छोड़ दिया है। अब वे ग्वालियर से लेकर राजधानी तक नंगे पैर घूम रहे हैं। ऊर्जा मंत्री तोमर सुबह छह बजे भोपाल से ग्वालियर पहुंचे और अपने निवास पर न जाकर सीधे गेंडे वाली सड़क, लक्ष्मण तलैय्या वाली रोड, हॉस्पिटल रोड और सेवा नगर वाली निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करने पहुंचे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने इन चार सड़क का नंगे पैर पैदल चल कर निरीक्षण किया और स्थानीय जनता का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़कों का निर्माण हो जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!