दूल्हा-दुल्हन ने 80 फीट की ऊंचाई पर पहनाई एक-दूसरे को वरमाला।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

दूल्हा-दुल्हन ने 80 फीट की ऊंचाई पर पहनाई एक-दूसरे को वरमाला।
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भिलाई: पहले शादियां बेहद साधारण तरीके से होती थीं, लेकिन आज की शादियां बहुत खर्चीली हो गई हैं. वैसे लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके के खास इंतेजामात करते हैं. छत्तीसगढ़ में भी एक ऐसी ही शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. इस शादी का VIDEO सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के सेक्टर 7 स्थित दशहरा मैदान में एक ऐसी शादी हुई, जिसे देखकर लोग दंग रह गए. दूल्हा-दुल्हन ने 80 फीट की ऊंचाई पर हवा के गुब्बारे में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई.

 

यह नजारा देख शादी में आए मेहमानों अचंभित रह गए. इतना ही नहीं, शुरुआती रस्म के बाद दूल्हा-दुल्हन उसी तरह गुब्बारे में सवार होकर स्टेज पर पहुंचे. इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

यह एयर बैलून खासतौर पर बीकानेर राजस्थान से लाया गया था, जिसे लेकर 6 लोगों की टीम भी भिलाई पहुंची थी. आयोजक अवधेश पांडेय ने अपनी बेटी प्रीति की शादी को यादगार बनाने के लिए यह नई पहल की. उसकी शादी दुर्ग के गयानगर निवासी रवि तिवारी से हुई थी. शादियों में एयर बैलून का चलन लगातार बढ़ता जा रहा है.

 

भिलाई में पहली बार एयर बैलून की पायलटिंग हुई है. गुब्बारे को पहले गर्म हवा से ऊपर उठाया जाता है, फिर उसे उड़ाने के लिए एलपीजी के तीन सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है. प्रीति के पिता अवधेश पांडेय ने कहा कि वह अपनी बेटी को परी मानते हैं, इसलिए उन्होंने खास तरीके से उसकी शादी की है.

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!