पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधों, मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश, गुमसुदा की दस्तयाबी हेतु 10 विशेष टीम का किया गठन

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

पुलिस अधीक्षक ने ली क्राइम मीटिंग, लंबित अपराधों, मर्ग एवं शिकायतों का शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश, गुमसुदा की दस्तयाबी हेतु 10 विशेष टीम का किया गठन
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आहूत की गई, बैठक में मुख्य रूप से थानों में लंबित अपराधों, मर्ग एवं शिकायतों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में ऐसे विवेचक को बुलाया गया जिनके पास अपराध, मर्ग और शिकायत अधिक मात्रा में लंबित है। प्रत्येक अपराध की समीक्षा पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई बैठक में जिन अपराधों के निराकरण के विषय में शंका थी अथवा लाइन ऑफ एक्शन को लेकर कोई गाइडेंस की आवश्यकता थी उन सभी को दूर किया गया

साथ ही शीतकालीन सत्र को ध्यान में रखते हुये चोरी की आशंकाओं के मद्देनजर रात्रि गश्त मजबूत करने की भी हिदायत दी गई

धारा 363 भा द वि के गुमशुदा बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा दस्तयाब करने और दस्तयबी के लिये 10 विशेष टीमों का गठन कर टीमों को बाहर तत्काल भेजने हेतु भी निर्देशित किया गया।

लघु अधिनियम और विविध अपराधों का निराकरण 1 सप्ताह से 15 दिनों की अवधि के अंदर करने हेतु भी निर्देशित किया गया

उक्त बैठक में अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर सभी राजपत्रित अधिकारी गण एवं सभी थाना एवं चौकी से आये विवेचकगण उपस्थित रहे

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!