CG CRIME : 10 लीटर महुआ शराब सहित मोटरसाईकल जप्त, जरहागांव पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 3 व्यक्तियों पर भी हुई कार्यवाही।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुंगेली पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को थाना जरहागांव को मुखबिरों से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटर साईकल सीडी डिलक्स क्रमांक सीजी 28 एल 0452 से भारी मात्रा में कच्ची शराब फुलवारी पदमपुर की ओर लेकर जा रहे है, कि सूचना पर जरहागांव पुलिस द्वारा ग्राम फुलवारी मॉडल स्कूल के पास घेराबंदी कर मुताबिक हुलिया आरोपी संदीप रात्रे एवं किशन कुमार को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल जप्त कर आरोपी संदीप रात्रे एवं किशन कुमार के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/22 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि निर्मल घोष, प्रधान आरक्षक संजय यादव एवं आरक्षक विजय ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 03 व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लोरमी द्वारा 1 व्यक्ति, थाना जरहागांव द्वारा 1 व्यक्ति एवं थाना मुंगेली द्वारा 1 व्यक्ति के विरूद्ध 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!