POLICE : पुलिस अधीक्षक ने ली क्राईम मीटिंग,अपराधों एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिए सख्त निर्देश,

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा पुलिस कन्ट्रोल रूम राजनांदगांव स्थित पुलिस जनसंवाद कक्ष में राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली गई जिसमें कानून व्यवस्था एवं अपराधों के संबंध में जानकारी ली गई फरार आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने, समंन वारंट की समय पर तामिली हेतु हिदायत दी गई, अपराधों पर नियंत्रण एवं आसामाजिक तत्वों, हिस्ट्रीशीटर व सक्रिय अपराधियों की लगातार चेकिग करते रहने हेतु निर्देश दिया गया। थानों पर लंबित विवेचनाएं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला संबंधी अपराध, पॉक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई। समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में जनदर्शन या चौपाल लगाकर आम जनता की समस्याएं सुने एवं त्वरित निराकण करने, विजुअल पुलिसिंग के तहत् चौक चौराहों में बल लगा कर संध्याकालीन व रात्रि पेट्रोलिंग लगातार किये जाने, गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश व असामाजिक तत्वो पर सतत् निगाह बनाये रखने, जितने भी मर्ग पेंडिंग है उसका शिघ्र निराकरण करने हेतु हिदायत दी गई साथ ही क्षतिपूर्ति/राहत राशि वाले मामलों का निकाल जल्द से जल्द करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अमित पटेल, डी.एस.पी. (आईयूसीएडब्ल्यू) नेहा वर्मा, एस.डी.ओ.पी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल, डी.एस.पी. अजित ओगरे, डी.एस.पी. आजाक तनुप्रिय ठाकुर व जिले के समस्थ थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!