Advertisements

Police : जिला पुलिस बल द्वारा किया जा रहा है ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार-प्रसार, जिले के स्कूलों कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों में दी गई महिलाओ बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित ‘‘एप’’ की जानकारी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अभिव्यक्ति ऐप लांच किया गया है। इस ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओ/बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलेगी। इस ऐप के माध्यम से बिना थाना गए ,कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, एवम शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखा जा सकता है।

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिये बनाये गये ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ का प्रचार प्रसार कर, डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन हेतु महिला एवम बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है, एवं एप के उपयोग के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा डी.ए.व्ही. पब्लिक स्कूल फलवारी एवं शासकीय प्राथमिक शाला छतौना में जाकर ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ के संबंध में जानकारी दी गई, एवं रजिस्ट्रेशन करवाया गया।

अभिव्यक्ति ऐप के संचालन हेतु यूजर को सर्वप्रथम अपने स्मार्टफोन में प्ले स्टोर में जाकर अभिव्यक्ति ऐप को इंस्टाल कराना होगा, उसके पश्चात् रजिस्ट्रेशन हेतु ऐप में साईन करते हुये अपना मोबाईल नंबर डालना है, ओ0टी0पी0 आयेगा उसे ऐप में डालना है और व्हेरीफाई ओ0टी0पी0 बटन को दबाना है, जिससे रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी।

 

अपील – जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि ‘‘अभिव्यक्ति एप’’ को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं अभिव्यक्ति ऐप का रजिस्ट्रेशन करे।।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!