Advertisements

Jail Break : जेल की दीवार कूदकर भागे दो विचाराधीन कैदी, बीती रात की घटना, हत्या और दुष्कर्म जैसे गम्भीर अपराध में जेल में बंद थे कैदी,पुलिस भागे हुए कैदियों की खोज में जुटी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिला जेल की दीवार फांद कर दो विचाराधीन कैदी फरार हो गए हैं, घटना आज सुबह की है जहां जेल प्रशासन ने तड़के खाना बनाने की तैयारी शुरू की थी और इन बंदियों को बाहर निकाला था।अंधेरे का फायदा उठाते हुए दोनों बंदी जेल के सामने कॉर्नर की दीवार फांद कर फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों विचाराधीन बंदी गंभीर अपराधी थे विचाराधीन बंदियों में फरार हुए आरोपियों के विरुद्ध जेल प्रशासन एफ आई आर दर्ज कर मामले की जांच में जुटा हुआ है वही पुलिस आरोपियों की खोज कर रही है।

जशपुर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि फरार कैदियों में कपिल भगत पिता रामसेवक राम सोगड़ा थाना जशपुर चौकी मनोरा क्षेत्र का निवासी है जो अपराध क्रमांक 04/21 धारा 363,366(क),376,(3)n,506,34,4,6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी है।जिसका प्रकरण जशपुर न्यायालय में चल रहा है।वहीं दूसरा फरार आरोपी ललित राम पिता बंधा राम सरकरा थाना तुमला का रहने वाला है जो अपराध क्रमांक 53/22के तहत 302 का आरोपी है।जिसका कुनकुरी एडीजे कोर्ट में मामला लंबित है।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!