CRIEM NEWS : नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 4 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार, महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस कर रही त्वरित कार्यवाही

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

मुंगेली : – नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को मुंगेली जिले की लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी को महज 4 घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 4 नवम्बर को थाना सिविल लाईन बिलासपुर से थाना लोरमी को सूचना प्राप्त हुई कि लोरमी क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ ग्राम बिंदावल, खुड़िया निवासी मुकेश श्याम ने अनाचार किया है, जिससे नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई है कि सूचना पर थाना लोरमी में नम्बरी अपराध क्रमांक 851/22 धारा 366, 376, भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 04 घंटे के भीतर आरोपी मुकेश श्याम को ग्राम कंठमुड़ा चौकी जूनापारा बिलासपुर में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि विजय सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, केशव मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!