Advertisements

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के नतीजे आएंगे कल, सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कांकेर: भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए बीते सोमवार को मतदान हो चुका है और कल यानी 8 दिसंबर वोटों की गिनती की जाएगी। कल होने वाली मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, कल होने वाली मतगणना के लिए कांकेर में स्थित पीजी कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां 14 टेबल पर 19 राउंड में मतगणना होगी। बता दें कि भानुप्रतापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ था। भाजपा की तरफ से ब्रह्मानंद नेताम और कांग्रेस की तरफ से सावित्री मंडावी मैदान में है।

 

दोनों ही प्रत्याशियों ने खुद के लिए जमकर प्रचार किया था और दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी किया है। उपचुनाव के मदतान के दिन थोड़ी गहमागहमी भी देखी गई थी। झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद जमकर तमाशा भी हुआ था।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!