CRIME : जेल की दीवाल फांदकर भागने वाले विचाराधीन बंदी ललित राम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने की आरोपी से पूछताछ, फरार बंदी कपिल भगत की लगातार कर रही पुलिस तलाश।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर: जिला जेल की दीवार फांद कर भागने वाले विचाराधीन बंदीयों मैं से एक बंदी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा आईजी सहित जशपुर पुलिस अधीक्षक मामले की सीधी मोनिटरिंग कर रहे थे, वहीं पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने सिटी कोतवाली में गिरफ्तार बंदी से पूछताछ भी की इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एसडीओपी राजेंद्र सिंह परिहार सहित थाना प्रभारी रवि शंकर तिवारी मौजूद थे,

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 5 दिसंबर की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे जिला जेल जशपुर से 2 विचाराधीन बंदी कपिल भगत एवं ललित राम जेल की वालगार्ड नंबर 1 की दीवार फांदकर फरार हो गये थे। विचाराधीन बंदी-कपिल भगत निवासी सोगड़ा के विरूद्ध धारा 363, 366(क), 366, 376(3) एन 506, 34, 4,6 पो.एक्ट एवं विचाराधीन बंदी-ललित राम निवासी सरकरा थाना तुमला के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध होने पर जेल में निरूद्ध थे। प्रार्थी जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर उक्त दोनों फरार विचाराधीन बंदियों के विरूद्ध धारा 224 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर लगातार पता-तलाश की जा रही थी।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा रामगोपाल गर्ग एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी. रविशंकर द्वारा उक्त दोनों विचाराधीन बंदियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र के बीट प्रभारियों को आवष्यक दिशा-निर्देश देते हुये उनके द्वारा लगातार मॉनीटरींग की जा रही थी। बीट प्रभारी एवं पुलिस टीम द्वारा फरार बंदी के परिजनों, पड़ोसियों एवं निवास क्षेत्र के पुलिस मित्रों से संपर्क कर लगातार पतासाजी की जा रही थी जो आज ललित राम के तुमला क्षेत्र में मौजूद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर को गिरफ्तार कर जिला जेल जशपुर को सुपूर्द किया गया। प्रकरण का एक अन्य विचाराधीन बंदी कपिल भगत फरार है, जिसकी लगातार पता-तलाश की जा रही है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक रविशंकर तिवारी, उ.नि. के.पी. सिंह, उ.नि. चंद्र कुमार सिंगार, प्र.आर. धर्मेन्द्र राजपूत, आर. शोभनाथ सिंह एवं थाना तुमला स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!