मंत्री का अश्लील वीडियो हुआ वायरल, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिखे।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री साले मोहम्मद के एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। इससे राजस्थान में सियासी हलचल बढ़ गई है। वहीं भाजपा ने इस वीडियो को ट्वीट कर गहलोत के मंत्री की इस्तीफे की मांग की है। अभी तक इस मामले में गहलोत के मंत्री सालेह मोहम्मद ने कोई बयान नहीं दिया है।

 

राजस्थान में भाजपा ने मंत्री सालेह मोहम्मद के वायरल वीडियो को अपने अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘अशोक गहलोत जी यह पहला मौका नहीं है। जब आप के मंत्री का किसी महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो रहा है। क्या आप मंत्री सालेह मोहम्मद को बर्खास्त करेंगे या वोट बैंक के लालच में छोड़ देंगे।

 

 

जैसलमेर के पोकरण से विधायक हैं सालेह मोहम्मद. गहलोत सरकार के मंत्री सालेह मोहम्मद जैसलमेर जिले के पोकरण से विधायक हैं। साले मोहम्मद सिंधी मुसलमानों के धर्मगुरु गाजी फकीर के बड़े बेटे हैं। सालेह मोहम्मद गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। आजादी के बाद से जैसलमेर से वे पहली बार मंत्री बने हैं।

 

 

महिला के साथ मंत्री का वायरल हुआ यह वीडियो 58 सेकंड का है। यह वीडियो कॉल करके रिकॉर्ड किया गया है। इसमें महिला की ओर से कॉल लगाया गया है। कॉल किए जाने के दौरान मंत्री सालेह मोहम्मद का नाम और मोबाइल नम्बर नजर आ रहे हैं। जैसे ही कॉल रिसीव होता है। उस दौरान कुछ सेकेंड के लिए मंत्री का चेहरा भी नजर आता है। जिस महिला की ओर से कॉल किया गया, वह अर्द्धनग्न हालत में हैं और आपत्तिजनक हरकतें करती नजर आ रही है।

जोधपुर के शेरगढ थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के मुताबिक 5 दिसंबर को पीड़ित महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसका कहना था कि गलती से वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। कुछ दिनों पहले बच्ची की ओर से मोबाइल से खेलते वक्त वीडियो गलती से किसी को फॉरवर्ड हो गया। पीड़ित महिला ने यह भी कहा कि दो महीने पहले कुछ आरोपियों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए की मांग की थी। आरोपियों ने संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने ब्लैकमेल के आरोप में पंकज विश्नोई, विकास, रामजस विश्नोई, सुमित विश्नोई और रविन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार किया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!