Crime news : वाहन फायनेंस के लाखों रुपए गबन कर धोखाघड़ी करने वाले 2 आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

Crime news : वाहन फायनेंस के लाखों रुपए गबन कर धोखाघड़ी करने वाले 2 आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Crime news : वाहन फायनेंस के लाखों रुपए गबन कर धोखाघड़ी करने वाले 2 आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

मुंगेली : जिले की पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के लाखों रुपए के ग़बन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश कुमार टंडन ने दिनांक 10 फरवरी 2021 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संतोष राव को बोलेरो पिकप सीजी 10 यू 9075 के फायनेंस राशि 521000/- रूपये दिया गया था, जिसे आरोपी संतोष राव द्वारा जमा नहीं कर गबन कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 40/21 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी प्रकार प्रार्थी द्वारा एक अन्य आरोपी ऋषिकेश यादव को 12000/- रूपये किश्त की राशि को जमा करने हेतु दिया था किंतु आरोपी ऋषिकेश यादव द्वारा किश्त की राशि जमा नहीं कर गबन कर लिया गया है, कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 409 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी संतोष राव एवं ऋषिकेश यादव द्वारा वाहन फायनेंस की राशि जमा नहीं करने, एवं गबन कर धोखाघडी करने के पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर दोनो आरोपियों संतोष राव एवं ऋषिकेश यादव को थाना लोरमी द्वारा गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों की गिरफतारी में उप निरीक्षक बुधराम साहू, सउनि आजूराम, प्रधान आरक्षक जगदीश कोशले, आरक्षक शिवशंकर गोयल की महत्‍वपूर्ण भूमिका रहीा

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!