Advertisements

ध्यानाकर्षण में उठा अनुकंपा नियुक्ति का मुद्दा, अजय चंद्राकर ने की मांग- DEO को करें निलंबित।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज 8वां दिन है। आज ध्यानाकर्षण के दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश में कोविड काल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर उन्होंने स्कूल शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

 

शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम ने इस पर कहा कि, यह सही है, कुछ परिजन अनुकंपा नियुक्ति की मांग पर आंदोलनरत है। पर यह सही नहीं की अधिकारी-कर्मचारी अपने रिश्तेदारों को अनुकंपा नियुक्ति दे रहे। सरकार के समक्ष जो भी शिकायत आई है उनका समाधान किया गया है।

 

विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि, जशपुर के प्रेम कुमार राम के मामले में डीईओ द्वारा दी गई नियुक्ति नियम के विपरीत थी या सही थी?

 

मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम बोले, जशपुर जिले के प्रेम कुमार राम का आवेदन आया था। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के साथ उसकी नियुक्ति 4/2/2022 को हुई थी। कोविड में दिवंगत शासकीय कर्मचारियों के आश्रित के लिए अनुकंपा नियुक्ति का प्रावधान है। जशपुर मामले में शपथ पत्र की जांच हुई जो सही था।

 

विधायक अजय चंद्राकर ने आगे पूछा कि, इस नियुक्ति की शिकायत कब हुई? जांच कब हुई, कब नियुक्ति निरस्त हुई? जवाब में मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा, विभाग ने मामले में आई शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच की और 16/2/2023 को नियुक्ति निरस्त किया गया।

 

 

इसके बाद विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा जांच कमेटी बनाई गई थी क्या,? किसने नियुक्ति निरस्त की? मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने जवाब दिया कि, नियुक्ति डीईओ ने किया। जब जांच हुई तब डीईओ ने ही नियुक्ति निरस्त की।

 

मंत्री टेकाम के जवाब पर संतुष्ट नहीं होने पर विधायक अजय चंद्राकर ने आपत्ति जताई। जिसके बाद आसंदी ने मंत्री से पूछा, लिखित में शिकायत मिली या पेपर कटिंग के आधार पर कार्रवाई हुई? तब मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम जवाब दिया कि, पेपर के आधार पर कार्रवाई हुई।

 

विधायक अजय चंद्राकर ने डीईओ को निलंबित करने की मांग की

अजय चंद्राकर ने कहा कि, कई पेपर कटिंग है, इस आधार पर अगर कार्रवाई हुई है तो सभी पर कार्रवाई हो। डीईओ ने जशपुर मामले में समिति बनाई थी, मंत्री उसे छिपा रहे, उत्तर में आ गया। मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा, इस मामले की जांच कराई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी। विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, जिसने नियुक्ति की उसी अधिकारी ने नियुक्ति निरस्त किया, डीईओ को निलंबित किया जाए। इस पर मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा एक माह के भीतर जांच की जाएगी और कार्रवाई होगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!