जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन पर जशपुर पुलिस की पैनी नजर लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड से अवैध रूप से लाए जा रहे कुल 06 पिकअप वाहनों को पकड़कर 380 बोरी यानी 152 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की बाजार कीमत लगभग ₹3 लाख 49 हजार 600 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद धान व वाहन को नियमानुसार जिला प्रशासन को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 07 दिसंबर 2025 की देर रात लगभग 1 बजे सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जरिया के सिकटा टोली के ग्रामीण रास्ते से अवैध रूप से भारी मात्रा में धान लाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही तत्काल टीम गठित कर ग्रामीण मार्ग पर नाकेबंदी की गई। थोड़ी ही देर में संदिग्ध रूप से आती 06 पिकअप पुलिस की नजर में आईं, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया।
वाहनों के नंबर इस प्रकार हैं —
JH 07-M -1257, CG 13-AV-3667, JH 01-FP-6134, JH 07-L-6611, JH 01-FF-3141 तथा CG 13-AN-1262
वाहनों को रोककर पूछताछ करने पर चालकों ने अपना नाम इस प्रकार बताया — दिनेश साय, उम्र 23 वर्ष निवासी छोटा कुरंजा, विजय प्रजापति, उम्र 28 वर्ष निवासी सन्ना, रूपेश कुमार, उम्र 25 वर्ष निवासी जशपुर, राकेश राम, उम्र 31 वर्ष निवासी पुराना नगर,सोनू कुमार, उम्र 21 वर्ष निवासी पुराना नगर, दिनेश भगत, उम्र 23 वर्ष निवासी घोलेंग
वाहनों की तलाशी के दौरान धान की बोरियाँ इस प्रकार लोड मिलीं — JH 07-M -1257 — 70 बोरी, CG 13-AV -3667 — 65 बोरी, JH 01-FP -6134 — 60 बोरी, JH 07-L -6611 — 57 बोरी, JH 01-FF -3141 — 65 बोरी CG 13-AN -1262 — 63 बोरी
पूछताछ में चालकों ने बताया कि धान झारखंड राज्य के ग्राम जारी से लेकर जशपुर लाया जा रहा था, परंतु धन परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसी आधार पर पुलिस ने सभी वाहनों सहित धान को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही जिला प्रशासन को सौंप दी।
ध्यान देने योग्य है कि धान खरीदी सीजन शुरू होते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा सीमा क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों पर लगातार पेट्रोलिंग और नाकेबंदी बढ़ाई गई है।
अब तक पुलिस कुल 20 वाहनों (04 ट्रक व 16 पिकअप) से कुल 1084 क्विंटल अवैध धान को पकड़कर प्रशासन को सौंप चुकी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ में अवैध धान की आमद पर रोक लगाने के लिए जशपुर पुलिस लगातार निगरानी में है। झारखंड से अवैध रूप से धान ला कर जशपुर में खपाने की कोशिश कर रहे 06 पिकअप से कुल 152 क्विंटल धान पकड़ा गया है। आगे भी अवैध धान के विरुद्ध हमारी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।”




