Advertisements

भारत–पाक टी-20 मैच पर ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार,2.62 लाख की सामग्री जप्त, 17 मोबाइल व लैपटॉप से चल रहा था अवैध कारोबार

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

दुर्ग। भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच की आड़ में ऑनलाइन सट्टा संचालित कर आर्थिक लाभ कमाने वाले गिरोह पर थाना मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी सहित लगभग ₹2,62,500 मूल्य की सामग्री जप्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस के अनुसार दिनांक 16 फरवरी 2026 को थाना मोहन नगर क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रीन चौक स्थित एक मकान में भारत–पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच पर अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर हिसाब-किताब किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल रणनीति बनाकर मकान की घेराबंदी की और दबिश दी।
दबिश के दौरान मौके पर मौजूद व्यक्तियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ व तलाशी ली गई। जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाया और संचालित किया जा रहा था। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में सट्टे से संबंधित लेन-देन और रिकॉर्ड मिलने के बाद पुलिस ने विधिवत कार्रवाई की।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 133/2026 पंजीबद्ध कर धारा 4, 6 एवं 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम तथा धारा 112(2) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद सभी पांचों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आर्थिक लाभ के उद्देश्य से चल रहा था सट्टा
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपी क्रिकेट मैच के दौरान अधिक से अधिक आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे। भारत–पाकिस्तान मैच जैसे हाई-प्रोफाइल मुकाबलों के दौरान सट्टेबाजी का दायरा तेजी से बढ़ता है, जिसका फायदा उठाने के लिए यह अवैध नेटवर्क सक्रिय था।
गिरफ्तार आरोपी
सुरेन्द्र सुलाखे उर्फ मोनू (28 वर्ष), निवासी ग्रीन चौक, दुर्ग
अंकित सोनी (29 वर्ष), निवासी अहमद नगर कैम्प-01, थाना छावनी, भिलाई
चन्द्रप्रकाश पजेल उर्फ सोनू (29 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग
राजा सोनकर (34 वर्ष), निवासी शिवपारा, दुर्ग
डोमन पटेल (28 वर्ष), निवासी मरारपारा, दुर्ग
जप्त सामग्री
01 नग लैपटॉप
17 नग मोबाइल फोन
नगदी ₹1,34,000/-
कुल जुमला किमती लगभग ₹2,62,500/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना मोहन नगर के थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकगण की सक्रिय और त्वरित कार्यवाही उल्लेखनीय रही। सटीक सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर पुलिस ने बड़े अवैध नेटवर्क को समय रहते पकड़ने में सफलता हासिल की।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के जुआ-सट्टा अथवा अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त न हों। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!