Advertisements

 महाशिवरात्रि भंडारे में खूनी हमला: पुरानी रंजिश में पड़ोसी पर धारदार हथियार से वार, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेन,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

 

दुर्ग,
थाना पदमनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत बोरसी वार्ड 51 में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित भंडारा कार्यक्रम उस समय दहशत में बदल गया, जब पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने अपने ही पड़ोसी पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
📍 दरवाजा खोलने के विवाद ने लिया हिंसक रूप
घटना 15 फरवरी 2026 की रात लगभग 09:45 बजे की है। बोरसी स्थित सुभाष चौक दैहान के पास भंडारा कार्यक्रम चल रहा था, तभी दरवाजा खोलने को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने उग्र रूप ले लिया।
प्रार्थिया श्रीमती सुमन मारकण्डे (33 वर्ष) की रिपोर्ट पर थाना पदमनाभपुर में अपराध क्रमांक 115/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी प्रकाश यादव (36 वर्ष), निवासी बोरसी, ने वाद-विवाद के बाद प्रार्थिया के पति शिवनंदन मारकण्डे के पेट में लोहे के धारदार हथियार से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई।
🚨 पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बोरसी से धराया आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पदमनाभपुर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को बोरसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त ऑनलाइन मंगाया गया लोहे का धारदार हथियार बरामद कर जप्त किया गया।
16 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।
📌 प्रकरण का विवरण
थाना : पदमनाभपुर, जिला दुर्ग
घटनास्थल : बोरसी, सुभाष चौक दैहान के पास, वार्ड 51
अपराध क्रमांक : 115/2026
धारा : 109(1) बीएनएस
जप्त सामग्री : एक लोहे का धारदार हथियार
👮 पुलिस की सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना पदमनाभपुर के थाना प्रभारी, विवेचना अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही, जिसके चलते आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया।
📢 दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपसी विवादों को कानूनी माध्यम से सुलझाएं और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
— THE PRIME NEWS 24 —

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!