भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: जशपुर सहित सभी मंडलों में ध्वजारोहण, शोकवश कार्यक्रम रहे सीमित

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला मुख्यालय जशपुर सहित जिले के सभी मंडलों में भाजपा का स्थापना दिवस सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जिला भाजपा कार्यालय राधाकांत भवन में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में पार्टी का ध्वजारोहण किया गया। हालांकि जशपुर के पूर्व विधायक जागेश्वर राम भगत के निधन के कारण स्थापना दिवस के अवसर पर निर्धारित अन्य सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया और कार्यक्रम को सादगी के साथ संपन्न किया गया।

जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, बलरामपुर जिला संगठन प्रभारी ओमप्रकाश सिन्हा, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, मंगलनाथ सिंह, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, रूपेश सोनी, फैजान सरवर खान, शरद चैरसिया, देवधन नायक, मुकेश सोनी, नेहरू सिंह, रोपण राम, सतीश गोस्वामी, आशु राय, दीपक गुप्ता, दीपू मिश्रा, कंचन बैरागी, नीतू गुप्ता, शैलेन्द्री यादव सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!