साप्ताहिक बाजार से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया शातिर चोर — पत्थलगांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना पुलिस ने साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी मंटू कुमार नट (उम्र 31 वर्ष), निवासी दीवानपुर नटपारा, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर बताया गया है।

 

दिनांक 11 नवंबर 2025 को प्रार्थी सिलबियुस केरकेट्टा (उम्र 42), निवासी सरईटोला चट्टीढाब, थाना बागबहार अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 0787 से लुड़ेग साप्ताहिक बाजार गया था। वह अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर खरीदारी के लिए बाजार चला गया, लेकिन लगभग आधे घंटे बाद लौटकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब थी। आसपास की तलाश के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर उसने 16 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सूचना पर थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से जानकारी मिली कि दीवानपुर नटपारा निवासी मंटू नट के पास एक संदिग्ध होंडा साइन मोटरसाइकिल है, जिसे वह बेचने ग्राहक खोज रहा है। इस सूचना पर थाना पत्थलगांव की पुलिस टीम सक्रिय हुई और संदिग्ध की तलाश शुरू की।
इसी दौरान मंटू नट चोरी की मोटरसाइकिल पर पत्थलगांव क्षेत्र में घूमता दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने लुड़ेग साप्ताहिक बाजार से ही मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BD 0787 बिना चाबी के बाइक चालू और बंद करने में प्रयुक्त लोहे का चाकू-नुमा टूल्स जप्त किया। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी मंटू कुमार नट को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

कार्रवाई में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक विनीत कुमार पाण्डेय (थाना प्रभारी पत्थलगांव) सहायक उप निरीक्षक हरिराम टंडन आरक्षक राजेन्द्र रात्रे, पदुम वर्मा, आशीषण टोप्पो
का विशेष योगदान रहा।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया पत्थलगांव पुलिस की सक्रियता से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सुलझाया गया है। आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल एवं चोरी में प्रयुक्त टूल्स बरामद किए गए हैं। जिले में वाहन चोरी के मामलों पर कड़ा नियंत्रण हेतु पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।”

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!