Advertisements

पुलिस की अनोखी पहल — SSP शशि मोहन सिंह बने लघु फिल्म के नायक, “खौफ – The Digital War” से बढ़ेगी डिजिटल सुरक्षा जागरूकता 🚨

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। डिजिटल युग में जहां तकनीक रोजमर्रा की जिंदगी को सरल बना रही है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराध नए-नए स्वरूप में तेजी से पांव पसार रहा है। ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया स्कैम और विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट स्कैम आज समाज के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। इन घटनाओं में अपराधी स्वयं को पुलिस, सरकारी अधिकारी, RBI, CBI, NIA या बैंक अधिकारी बताकर आम नागरिकों को डरा-धमकाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं।

इन्हीं बढ़ते खतरों के मद्देनज़र एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आम जनता में साइबर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “खौफ – The Digital War” नामक प्रभावशाली लघु फिल्म का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी शूटिंग तेज़ी से जारी है। विशेष बात यह है कि इस फिल्म में एसएसपी स्वयं एक साइबर फ्रॉड का शिकार बने स्कूल टीचर की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, ताकि जनता के सामने साइबर अपराध की वास्तविक तस्वीर और उसका असर और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके।

🎬 वास्तविक घटनाओं पर आधारित फिल्म — डिजिटल ठगी कैसे होती है और कैसे बचे, मिलेगा पूरा संदेश

फिल्म में सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप, ऑनलाइन गेम्स, केवाईसी अपडेट, नकली मोबाइल एप्लिकेशन और फर्जी कॉल के जरिए होने वाले फ्रॉड के दृश्य बेहद वास्तविक तरीके से फिल्माए गए हैं।
यह फिल्म न केवल अपराधियों की कार्यप्रणाली को दिखाती है, बल्कि साइबर सुरक्षा के उपाय, सावधानियां, शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जाने वाली त्वरित कार्रवाई को भी दर्शाती है, ताकि दर्शक केवल जागरूक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से सतर्क भी हों।

🎭 स्थानीय व राज्यस्तरीय कलाकारों की महत्वपूर्ण भूमिका — प्रतिभाओं को मिला मंच

फिल्म Tek 3 Studios द्वारा निर्मित की जा रही है। इसमें जशपुर व छत्तीसगढ़ के अनेक कलाकार अभिनय कर रहे हैं —
कलाकार: एसएसपी शशि मोहन सिंह, सुश्री आरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय, ऋभु समर्थ सिंह, कुंदन सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह राजपूत, अंकित पांडे, आकर्ष, मनिषा, वंशिका गुप्ता आदि।
DOP: श्री अनुज कुमार
स्टोरी: एसएसपी शशि मोहन सिंह
स्क्रीनप्ले: श्री तोरण राजपूत
डायलॉग: घनश्याम
कैमरा असिस्टेंट: परमेश्वर नाग
मेकअप आर्टिस्ट: वर्षा सोनी
सहायक: सुचिता भगत

🔹 फिल्म का मूल संदेश — “डिजिटल दुनिया में जागरूकता ही सुरक्षा है”

अंधाधुंध लिंक पर क्लिक करना, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कर लेना, अनजान कॉल पर भरोसा कर लेना, डरकर जल्दबाज़ी में पैसा ट्रांसफर कर देना — ये छोटीj गलतियां जीवन भर की कमाई को खतरे में डाल सकती हैं। फिल्म इन्हीं खतरों को सरल और समझने योग्य तरीके से प्रस्तुत करती है।

एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया> डिजिटल फ्रॉड को लेकर जशपुर पुलिस लगातार कानूनी कार्रवाई कर रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस फिल्म का निर्माण किया गया है। इसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए समाज को साइबर सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की सार्थक पहल की गई है।”

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights