Advertisements

धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत जागरूकता प्रसार के लिए जिला पंचायत में हुआ कार्यशाला का आयोजन,इस अभियान के तहत जिले के 417 गांव हैं शामिल,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर, धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत आज जिला पंचायत सभाकक्ष में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही बताया गया कि इस योजना के माध्यम से किस तरह इन क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। इसके अलावा कार्यशाला में इस योजना के माध्यम से ज्यादातर लोग लाभान्वित हो इसके लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने की अपील भी की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने मां सरस्वती, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी और धरती आबा बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्ववलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित अन्य अतिथियों ने धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व विधायक श्री जगेश्वर भगत, जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर श्री गंगाराम भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष दुलदला श्री राजकुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत और अनिता सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री संजय कुमार सिंह सहित समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान केंद्र सरकार की महती योजना है। इसके माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत छोटी बसाहटें जहां अभी तक विकास ठीक से नहीं हो पाया है वहां समग्र रूप से विकासकार्य कराएं जाएंगें। मुख्यमंत्री मोबाईल टावर योजना के माध्यम से जशपुर जिले के लिए 200 टावर निर्माण कराया जाएगा। इससे दूरस्थ क्षेत्रों में भी मोबाईल नेटवर्क की पहुंच होगी। इस अभियान की जानकारी और इसका लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में जो 16 जून से 30 जून तक शिविर लगाए जा रहे है। उन्होंने वहां मौजूद सभी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों से इसकी जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुचाने की अपील की ताकि, इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से जनजातीय परिवारों और जनजातीय बाहुल्य गाँवों को बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करके जनजातीय समुदायों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। उन्होंने कहा की इस अभियान के क्रियान्यवन में जशपुर जिला को अग्रिम पंक्ति में लाने के लिए सभी के सामूहिक प्रयास करना होगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि जिस क्षेत्र में विकासकार्य कराया जाना है इसकी जानकारी दें ताकि इसकी कार्ययोजना बना कर उस क्षेत्र का विकास कराया जा सके।

*17 विभागों के अभिशरण से 25 योजनाएं किए जा रहे हैं संचालित*

कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से किया गया था। यह अभियान देश के 26 राज्यों व 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों के 2911 आदिवासी ब्लॉकों के लगभग 63,443 गांवों में संचालित है। इसमें छत्तीसगढ़ के 138 ब्लॉकों के 6,691 गांव और जशपुर जिले के 8 ब्लॉकों के 417 गांव शामिल हैं। इस अभियान के माध्यम से 17 विभागों के अभिसरण से 25 योजनाओं को संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रनितिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद थे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights