Advertisements

3 माह तक घर मे बंधक बना कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ 24 नेटवर्क : – सिटी कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जबरन युवती को 3 महीने तक अपने घर में बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को धारा 323,506,341,366,376(2) गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है

 

 

3 माह तक घर मे रख कर करता रहा दुष्कर्म

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए जसपुर सिटी कोतवाली के प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता को आरोपी आनंद सोनी पिता दशरथ सोनी ग्राम हर्राडाड़ थाना कुनकुरी के द्वारा दिनांक 12 मई को रास्ता रोककर डरा-धमकाकर अपनी मोटर सायकल में जबरदस्ती बैठाकर अपने घर में ले गया और अपने घर में 03 माह तक रखकर जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

 

 

आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जशपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना दौरान आरोपी आनंद सोनी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर सिटी कोवताली जशपुर पुलिस द्वारा घेराबंदी कर दबिश देकर दिनांक 12 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

इनकी रही अहम भूमिका

उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, स.उ.नि. खिरोवती बेहरा, आरक्षक 596 शोभनाथ सिंह, आर. 294 लेबिट कुजूर, म.आर. 95 पूनम तिर्की का सराहनीय भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!