Advertisements

एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल.पुनिया का 5 दिवसीय दौरा कार्यक्रम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया दिनांक 27 अक्टूबर 2022 गुरूवार को इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा शाम 5.10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे सर्किट हाउस, रायपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक।
दिनांक 28 अक्टूबर 2022 शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे नियमित विमान से रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। शाम 6 बजे जगदलपुर में विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
दिनांक 29 अक्टूबर 2022 शनिवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर से दंतेवाड़ा के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे दंतेवाड़ा में माता दंतेश्वरी जी का दर्शन करेंगे। दोपहर 2 बजे दंतेवाड़ा में विधानसभा क्षेत्र दंतेवाड़ा के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे दंतेवाड़ा से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे एवं रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे।
दिनांक 30 अक्टूबर 2022 रविवार को सुबह 10 बजे सर्किट हाउस जगदलपुर में वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1.20 बजे नियमित विमान से जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 2.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम रायपुर में करेंगे।दिनांक 31 अक्टूबर 2022 सोमवार को सुबह 11 बजे राजीव भवन रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से लखनउ के लिये रवाना होंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!