Advertisements

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली में स्थापना दिवस का अमृत महोत्सव मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डेनियल लाकड़ा एवं एलिजाबेथ लाकड़ा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतराटोली के द्वारा मां सरस्वती की छायाचित्र में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया साथ ही विद्यालय की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत किए तथा अरपा पैरी के धाम राज्य गीत से सुंदर नृत्य कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया विद्यालय के व्याख्याता अशोक सिंह ने स्थापना दिवस पर अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को एवं गणमान्य बंधुओं को संबोधन करते हुए कहा आज हम सबका छत्तीसगढ़ स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण कर रहा है यह यात्रा हमारे पुरखों के सपनों आंदोलन के संघर्षों जन-जन की आकांक्षाओं वह यात्रा रथ नवा छत्तीसगढ़ के संकल्पों को समेटे हुए प्राकृतिक सौंदर्य और कला संस्कृति की अद्भुत विरासत वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दिए और प्रदेश के निरंतर प्रगति की कामना किए विद्यालय के व्याख्याता जाहिर अली अपने शब्दों में छत्तीसगढ़ की स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि लोक गीत लोक नृत्य और कला संस्कृति को लिए विशिष्ट पहचान रखने वाला यह प्रदेश प्रगति के नए मानदंड स्थापित करें स्थापना दिवस के इस अमृत महोत्सव कार्यक्रम के इस अवसर पर विद्यालय में ग्राम मोहल्ले में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस को रैली के माध्यम से लोगों को संदेश दिए भाषण चित्रकला गीत नृत्य का सुंदर आयोजन किया गया बुध उद्बोधन की अगली कड़ी में प्राचार्य डेनियल अकड़ा ने कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य ग्रामीण जनता ओं एवं अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधन करते हुए छत्तीसगढ़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम हासिल कर रहा है इसे पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ गरीब किसान कल्याण महिला सशक्तिकरण सहित शिक्षा के क्षेत्र में भी नए कीर्तिमान रचे का आयोजन में भाग लिए प्रतिभागी हैं निशा गुप्ता एवं साथी सुंदर नृत्य जया पांडे कविता नेहा गुप्ता भाषण अपूर्व पटेल एवं हर्ष लकड़ा डांस अंशु एम साथी अर्पा पैरी के धाम नैंसी एवं साथी द्वारा डांस किया गया करीना बेसरा भाषण सृष्टि के द्वारा भाषण इन सभी छात्र छात्राओं ने इस अमृत महोत्सव में हर्ष उल्लास के साथ बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिए कार्यक्रम में विद्यालय के प्राध्यापक श्रीमती यूएस लकड़ा धनेश्वर कुमार चंद्रा हरिशंकर सोनवानीश् ,योगेश कुमार धीवरश्, अशोक कुमार सिंह जहीर अली , दिगंबर श्रीवास श्रीमती निरूपा लकड़ा , भलेरियूस एक्का , चंदन सिंह , आलोक गुप्ता , हेमंत कुमार दानी नेपाल पाइकश्रीमती लक्ष्मी सिंह पंखारा सिउस एक्का जून स कुजूर , कुमारी शिल्पा लकड़ा फिरदा कुजूर आशा मैडमबिल्स दान एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन , अशोक कुमार सिंह व्याख्याता के द्वारा किया गया ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!