नकली सोने की बिस्किट दिखाकर 10 लाख की ठगी की कोशिश,पुलिस ने तीन ठगों को दबोचा,साढ़े चार सौ ग्राम का नकली बिस्किट दिखा एडवांस ले चुके थे आरोपी,क्रेटा कार भी जब्त

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर नकली सोने की बिस्किट दिखाकर दस लाख रुपये की ठगी करने पहुंचे तीन गिरफ़्तार ठगों को लोदाम पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचा। आरोपियों ने प्रार्थी से विश्वास जमाने के नाम पर 10 हजार रुपये एडवांस ले भी लिए थे, लेकिन जब सुनार द्वारा बिस्किट की जांच की गई तो वह नकली निकला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम साईंटांगर टोली निवासी प्रार्थी फिरोज हजाम की रिपोर्ट से जुड़ा है। नवंबर 2025 में ग्राम करकली (थाना कुसमी, जिला बलरामपुर) निवासी कलाम खान फिरोज से मिला और बताया कि उसके पास लगभग साढ़े चार सौ ग्राम सोने का बिस्किट है, जो उसे कहीं से मिला है और वह इसे कम दाम में बेचना चाहता है। फिरोज सोना खरीदने को तैयार हो गया। 27 नवंबर को आरोपी कलाम खान ने वीडियो कॉल के माध्यम से फिरोज को सोने जैसा दिखने वाला बिस्किट दिखाया। इसके बाद दोनों के बीच 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

1 दिसंबर 2025 को आरोपी कलाम खान अपने दो साथियों शंकर लाल भगत और बिहारी तिर्की के साथ क्रेटा कार से ग्राम जामटोली भलमंडा आए और प्रार्थी को भी वहीं बुलाया। जब फिरोज ने बिस्किट देखने की इच्छा जताई, तो आरोपियों ने ‘विश्वास जमाने’ के नाम पर पहले एडवांस की मांग की। फिरोज उनके झांसे में आ गया और 10 हजार रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद आरोपियों ने सोने जैसी दिखने वाली एक बिस्किट दिखाते हुए शेष 10 लाख रुपये की मांग की।

फिरोज को शक हुआ और उसने कहा कि वह बिस्किट पहले सुनार से चेक कराएगा। फिरोज ने लोदाम से एक सुनार मौके पर बुलाया। सुनार ने जांच कर स्पष्ट बताया कि बिस्किट पूरी तरह नकली है। जब फिरोज ने अपने 10 हजार रुपये वापस मांगे तो आरोपी ज़िद पर अड़े रहे कि सोना असली है, 10 लाख दो और ले जाओ, नहीं तो एडवांस भूल जाओ।”

ठगी का अहसास होते ही फिरोज ने तुरंत थाना लोदाम को सूचना दी। लोदाम पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम जामटोली भलमंडा में पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके से दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों मे कलाम खान (26 वर्ष) शंकर लाल भगत (45 वर्ष) बिहारी तिर्की (55 वर्ष)सभी निवासी — ग्राम करकली, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़)

पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की योजना स्वीकार की तथा बताया कि यह नकली बिस्किट उन्हें उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से मिला था। उस व्यक्ति के संबंध में आगे जांच जारी है। मौके से पुलिस ने नकली सोने की बिस्किट तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार
जप्त कर ली है।

 

थाना लोदाम में आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा थाना लोदाम क्षेत्र में नकली सोने की बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।”

 

कार्रवाई मे थाना प्रभारी लोदाम — निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे प्रधान आरक्षक — प्रदीप लकड़ा आरक्षक — सुशील एक्का एवं अमर मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!