Advertisements

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा : कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए 1.5 करोड़ रुपए की घोषणा, कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैण्ड का निर्माण कराया जाएगा,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़

ग्राम कइकछार (चांपाटोली पंचायत) विकासखण्ड दुलदुला में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा-कुनकुरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा

पमशाला

1 फरसाबहार में 67 स्थानों पर देवगुड़ी के लिए 2 करोड़ रूपए की स्वीकृति।

2 पमशाला में हाई स्कूल का हायर सेकंडरी में होगा उन्नयन।

3 फरसाबहार में सहकारी बैंक खोलने की घोषणा।

3 ग्राम कोल्हेनझरिया में पुलिस प्री-एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास और पुलिस चौकी स्थापना की जाएगी।

4 फरसाबहार हाथी प्रभावित क्षेत्र में हाई मास्क लाईट लगाने के निर्देश।

5 तपकरा में खुलेगा स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल।

5 तपकरा में लगेगी नायब तहसीलदार की लिंक कोर्ट।

पतराटोली

6 दुलदुला ब्लॉक के 29 स्थानों पर देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए 75 लाख रूपए की स्वीकृति।

7 ग्राम पतराटोली में उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

8 ग्राम पतराटोली में गोंडवाना भवन का निर्माण कराया जाएगा।

9 ग्राम कइकछार (चांपाटोली पंचायत) विकासखण्ड दुलदुला में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

10 दुलदुला एवं करडेगा में विद्युत विभाग के जेई (जूनियर इंजीनियर) कार्यालय की स्थापना की जाएगी।

11 दुलदुला में अधिवक्ताओं के लिए बार-रूम का निर्माण किया जाएगा।

12 विकासखण्ड दुलदुला के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाईट लगाई जाएगी।

13 दुलदुला से सिरींमकेला मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

14 डोभ से डांडपानी पहुंच मार्ग पर बांधनाला में पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

15 सीमड़ा से बिछीटांगर पहुंच मार्ग में पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

सलियाटोली

17 कुनकुरी ब्लॉक में 54 स्थानों पर देवगुड़ियों के जीर्णोद्धार के लिए 01 करोड़ 50 लाख रूपए की स्वीकृति।

18 ग्राम सलियाटोली कुनकुरी में बालक-बालिका हेतु नवीन छात्रावास भवन का निर्माण किया जाएगा।

19 ग्राम सलियाटोली में बेमताटोली के बीच पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा।

20 ग्राम कुड़ेकेला, ग्राम कुंजारा, ग्राम कलिबा विकासखण्ड कुनकुरी में 33/11 केवी के बिजली सब स्टेशन की स्थापना की जाएगी।

21 ग्राम गोरिया उप स्वास्थ्य केन्द्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के रूप में उन्नयन किया जाएगा।

22 कुनकुरी में 50 बिस्तर का सर्व सुविधायुक्त नवीन अस्पताल भवन का निर्माण किया जाएगा और कुनकुरी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी।

23 कुनकुरी अस्पताल के लिए सर्व सुविधायुक्त नवीन एम्बूलेंस वाहन प्रदान किया जाएगा।

24 कुनकुरी नगर में नवीन मुक्तिधाम का निर्माण कराया जाएगा।

25 कुनकुरी में हाईटेक बस स्टैण्ड का निर्माण कराया जाएगा।

26 कुनकुरी नगर के लिए नवीन अग्निशमन वाहन प्रदान किया जाएगा।

27 विकासखण्ड कुनकुरी के हाथी प्रभावित क्षेत्र में सोलर हाई मास्क लाईट लगाया जाएगा।

28 कुनकुरी में फल-सब्जी मंडी की स्थापना की जाएगी।

29 महुआटोली-लोधमा मार्ग में बेजलोरा मार्ग में नवीन पुलिया का निर्माण किया जाएगा।

कुनकुरी

30 मुख्यमंत्री ने की कुनकुरी में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए 1.5 करोड़ रुपए की घोषणा।

31 मुख्यमंत्री ने रौतिया समाज के सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की घोषणा की।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!