Advertisements

दुष्कर्म मामले में सहायक बैंक प्रबंधक गिरफ्तारः शादी का झांसा और वीडियो बनाकर पीड़िता से करता रहा रेप।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

कांकेर: पुलिस ने दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में एक निजी बैंक के सहायक प्रबंधक रत्नेश शर्मा को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रबंधक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. कांकेर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बैंक सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

 

कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि कांकेर थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी जिसके अनुसार निजी बैंक के सहायक प्रबंधक ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाया, मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी सहायक प्रबंधक ने पहले पीड़िता को शादी का झांसा दिया फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इसी बीच आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया, जिसे दिखा कर युवती को ब्लैकमेल कर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, आरोपी की इस हरकत से परेशान पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की, पीड़िता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!