Advertisements

क्राइम: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने भाजपा नेता सागर साहू की गोली मारकर हत्या की।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों (Maoists) ने शुक्रवार 10 फरवरी 2023 की रात भाजपा जिलाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि माओवादियों की स्मॉल एक्शन टीम ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है।

करीब 4 या 5 नक्सली पहाड़ पर उनके छोटे से घर में पहुंच गए थे। यहां सोफे पर बैठे टीवी देख रहे सागर साहू को तमंचे से उनकी कनपटी में गोली मार दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल में भाग गए हैं। घटना के बाद सागर साहू के परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!