Advertisements

कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है- भाजपा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

सरकार ने जनता के साथ ही अपने कार्यकर्ताओं का भरोसा खो दिया- ठोकने।

रायपुर: प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने स्थानीय विधायक से तौबा करते हुए सरायपाली ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी से पलायन शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का मोह भंग हो रहा है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी में हजारों हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं और सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि अब तक देश भर में कांग्रेस के बड़े बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं और अब छत्तीसगढ़ में उसके मैदानी कार्यकर्ता हाथ खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ दो राज्यों में सत्ता में है और अब कार्यकर्ताओं तक की उम्मीदें तोड़ने के कारण वह पूरे देश में सत्ताविहीन होने जा रही है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने न केवल जानता की उपेक्षा की है बल्कि उसके कार्यकर्ता भी कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से परेशान हैं। वास्तव में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की करारी हार स्पष्ट दिखाई दे रही है। इस वजह से अब कोई कांग्रेस में रहना नहीं चाहता। साथ ही कांग्रेस की राज्य सरकार ने जो कृत्य किए हैं, जिस प्रकार से भ्रष्टाचार के मामले सामने आये हैं, आदिवासियों का आरक्षण छीना गया है, उससे भी कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हुई है। मंत्रियों, विधायकों के बाद अब कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता नलिनेश ठोकने ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ साथ अपने कार्यकर्ताओं का भी विश्वास खो दिया है। चुनाव निकट आते ही कार्यकर्ताओं का पलायन इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। अभी तो पार्टी शुरू हुई है। आने वाले दिनों में कांग्रेस में पतझड़ का मौसम आने वाला है। कांग्रेस में जैसी भगदड़ 2003 के चुनाव के पहले मची थी, उससे बड़ी भगदड़ 2023 के चुनाव के पहले मचेगी।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!