Advertisements

जिला पुलिस द्वारा हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान बच्चों की सुरक्षा के लिए लांच टोल फ्री नंबर का किया जाना प्रचार-प्रसार,स्कूलों कॉलेजों में बालिकाओं को दी जा रही गुड टच बैड टच की जानकारी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जिले में हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान। पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा के लिए लांच टोल फ्री नंबर 1800 123 6010 का भी किया जा रहा है प्रचार प्रसार।

स्कूलों/कॉलेजों में जाकर बालिकाओं को दी जा रही है गुड टच बैड टच संबंधी जानकारी एवं महिलाओ/बालिकाओ से संबंधित कानूनो एवं अधिकारों के संबंध में किया गया जागरूक।

स्कूलों/कॉलेजों/गांव में जाकर दी जा रही है महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी।.

थाना लोरमी, फास्टरपुर एवं चौकी चिल्फी द्वारा चलाया गया अभियान।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा हमर बेटी हमर मान कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बालिकाओं/युवतियों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बच्चों की सुरक्षा हेतु लांच किए गए टोल फ्री नंबर 1800 123 6010 का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसके माध्यम से कोई भी बालिका स्वयं अथवा बालिका की ओर से किसी भी व्यक्ति के द्वारा उसके साथ हो रहे शोषण/अत्याचार/ दुर्व्यवहार/ परेशानियो/अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है, साथ ही बच्चों उसके माता-पिता के लिए मनोचिकित्सक से परामर्श की सुविधा का भी प्रावधान है।

इसी प्रकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार कर डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन करने हेतु महिला एवं बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है एवं ऐप के संबंध में जानकारी दी जा रही है। अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से राज्य की महिलाओं बालिकाओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलती है। इस ऐप के माध्यम से बिना थाना गए कहीं से भी अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है एवं शिकायतों के निराकरण की स्थिति को भी ऑनलाइन देखा जा सकता है, साथ ही महिला/बालिकाओं/बेटियों को कानून में दिये अधिकारों तथा बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी जा रही है।

इसी क्रम में थाना फास्टरपुर द्वारा सेतगंगा शासकीय स्कूल, थाना लोरमी द्वारा लोरमी शहर में तथा चौकी चिल्फी द्वारा ग्राम लीलापुर के महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यगणों के बीच बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 6010 एवं महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया, साथ ही महिला/बालिकाओं/बेटियों के लिए कानून में दिए गए अधिकारों तथा कानूनों की जानकारी देते हुए गुड टच बैड टच की जानकारी दी गई।

अपील- जिला पुलिस मुंगेली अपील करती है कि महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्मित अभिव्यक्ति एप एवं बच्चों की सुरक्षा के लिए टोल फ्री नंबर 1800 123 6010 को अधिक से अधिक प्रचारित करें एवं महिलाएं/बच्चे/बालिकाएं अपनी सुरक्षा शिकायतों के लिए उपयोग करें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!