मुंगेली जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा मुखबिरों की सूचना से ग्राम खम्हरिया में दबिश देकर अवैध रूप से 3.5 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 700/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34-1-क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार जिले में जुआ-सट्टा के विरूद्ध भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें थाना लोरमी द्वारा पुराना बस स्टैण्ड के पास दबिश देकर आरोपी मोहन जायसवाल से जप्त राशि 360/- रूपये, डबरी पारा में दबिश देकर आरोपी फिरोज मोहम्मद खान से जप्त राशि 580/- रूपये, सतनाम भवन के पास दबिश देकर आरोपी छेदीलाल बंजारे से जप्त राशि 670/- रूपये एवं बिजली ऑफिस के पास दबिश देकर आरोपी विजय साहू से राशि 340/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।




