Advertisements

सीएम बोले: मैं छत्तीसगढ़िया किसान, यह रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं, इसलिए चूहा, बिल्ली, कुत्ता बोल रहे।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा, मैं छत्तीसगढ़िया किसान हूं, यह रमन सिंह को बर्दाश्त नहीं हो रहा, इसलिए मुझे कभी चूहा, बिल्ली और कुत्ता बोल रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र रवाना होने से पहले सीएम भूपेश ने कहा कि यह रमन सिंह की सामंती प्रवृत्ति को दर्शाता है। मुझे चूहा, बिल्ली, कुत्ता के विशेषण से विभूषित कर रहे हैं। रमन सिंह ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, “आप मन के वोट पा के एक मुसवा ह बघवा बन बइठे हवय आऊ हमर छत्तीसगढ़ ला दांत देखावत है।” इसके जवाब में सीएम ने यह बयान दिया है।
सीएम भूपेश आज महाराष्ट्र के शेगांव में राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, फिर शाम तक लौट आएंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!