Awareness : राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा रोको – टोको अभियान प्रारंभ कर, कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए मास्क की अनिवार्यता एवं सामाजिक दूरी पालन करने किया अनुरोध

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : राष्ट्रीय सेवा सेवा योजना शासकीय राम भजन राय एन.ई. एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. प्रवीण चन्द्र सतपति के नेतृव मे प्रात: काल ही महाविद्यालय मे स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपस्थित होकर दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रध्दांजली दी,

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ विजय रक्षित ने स्वंय सेवको को सम्बोधित करते हुए गांधी जी के ग्राम स्वराज्य और स्वच्छता की जानकारी दी , स्वयं सेवक महाविद्यालय मे श्रमदान करके शहर के मुख्य मार्ग मे रोको – टोको अभियान प्रारंभ किया , स्वयं सेवक कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए मास्क की अनिवार्यता एवं सामाजिक दूरी पालन करने का अनुरोध किया।

आज के इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के डॉ विनय तिवारी एवं डॉ ए.आर. पैंकरा के साथ वरिष्ठ स्वंय सेवक प्रेम कुमार यादव , हेमराज राम , सत्यपाल सिंह , रामूराम , निशातिर्कि , नितु बाई, आशीष कुमार , निक्की तिग्गा , कुलदीप लकड़ा , रिमा सिंह , अजय राम , प्रतीक नायक , बिनीता भगत एवं अन्य स्वयं सेवको की सहभागिता रही ।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!