Advertisements

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस कि बड़ी कार्यवाई होटल, ढाबा,शराब पिलाने वाले संचालकों एवं अवैध चखना सेंटर चलाने वाले 4 पर कार्यवाई,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा “आपरेशन विश्वास” के तहत अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है।

इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.01.2025 को सायं के समय क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी के पास अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले कुल 04 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया* गया है। पकड़े गए सभी 04 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधिवत करवाई किया गया है। इस दौरान थाना कसडोल द्वारा 02 एवं थाना भाटापारा ग्रामीण 02 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. चंदन लाल 35 साल ग्राम रोहरा थाना भाटापारा ग्रामीण
2. जय कुमार साहू उम्र 30 वर्ष निवासी दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
3. द्रोण यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम डोंगा कोहरौद जिला जांजगीर चांपा
4. पुनीत यादव उम्र 34 साल निवासी कसडोल थाना कसडोल

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!