Advertisements

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 119वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर। बैंक ऑफ बड़ौदा की जशपुरनगर शाखा में सोमवार को बैंक का 119वां स्थापना दिवस सम्मानित ग्राहकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

 

इस अवसर पर सायं 5:00 बजे आयोजित ग्राहक सम्मेलन में शाखा के मुख्य प्रबंधक श्री शंभू शरण ने उपस्थित ग्राहकों से बैंकिंग सेवाओं से संबंधित सुझाव एवं अपेक्षाओं पर विस्तृत चर्चा की तथा प्राप्त सुझावों को बैंक के कार्यकलापों में यथासंभव शामिल करने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान सभी ग्राहकों एवं कर्मचारियों ने बैंक के संस्थापक महाराजा सयाजीराव गायकवाड़–III के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी दूरदर्शिता एवं उत्कृष्ट योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से केक काटकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया।

 

कार्यक्रम के अंत में शाखा प्रबंधक श्री सुहित घोष ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए बैंक की शाखा के निरंतर विकास एवं विस्तार के लिए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा की।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!