दुर्ग
दिव्य श्री हनुमंत कथा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भिलाई नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। थाना भिलाई नगर क्षेत्रांतर्गत सेक्टर-6 में आयोजित कथा पंडाल एवं उसके आसपास चैन स्नेचिंग, पाकेटमारी, चोरी व लूट जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि कथा पंडाल के आसपास कुछ संदिग्ध महिला-पुरुष घूम रहे हैं, जो चैन स्नेचिंग जैसी वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। इसके बाद थाना भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना पास एवं बिना किसी वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड) के घूम रहे बाहरी राज्यों के महिला एवं पुरुषों से पूछताछ की गई।
जांच के दौरान संदिग्धों के पास कथा कार्यक्रम में प्रवेश के लिए कोई पास अथवा पहचान पत्र नहीं पाया गया। पुलिस ने सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। प्रथम दृष्टया संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया गया और सभी को माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस की विशेष रणनीति
थाना भिलाई नगर पुलिस ने कथा पंडाल क्षेत्र में जेबकतरी व चैन स्नेचिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अलग से विशेष टीम गठित की है। साथ ही बाहरी राज्य से आने वाले व्यक्तियों एवं संगठित गिरोहों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम समाप्त होने तक संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगाह बनाए रखी जाएगी।
हिरासत में लिए गए संदिग्धों के नाम
कमसा मारमुत्तु नायडू
काजल नायडू
पूजा रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड़, जिला नंदूरबार (महाराष्ट्र)
रोशनी रजनी नायडू, निवासी नवापुर वाकीपाड़, जिला नंदूरबार (महाराष्ट्र)
सुमन इकरन
अनीता जाटव, जिला भरतपुर (राजस्थान)
मोनी जाटव
गुड्डी जाटव, निवासी हरिनगर पलवल (हरियाणा/पंजाब)
गौरी जाटव, निवासी चितौकरी, जिला भरतपुर (राजस्थान)
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।







