Advertisements

बिग ब्रेकिंग : टांगरगांव स्टील प्लांट के विरोध में खुल कर आई भाजपा,प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया 4 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा,नंदकुमार साय ने कहा ​नहीं करेगें जूदेव के सपने के साथ समझौता

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले के कांसाबेल तहसील के ग्राम पंचायत टांगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट के विरोध में अब भारतीय जनता पार्टी खुल कर सामने आ गई है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित की गई नौ सदस्यी समिति ने आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को अपनी रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट पर विचार के लिए जिला भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विष्णुदेव साय, गोमती साय, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, नंदकुमार साय, राजा रणविजय सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रायमुनि भगत, यश प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उपस्थित थे।

बैठक के बाद जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बताया कि सांसद गोमती साय के नेतृत्व में भाजपा की टीम ने टांगरगांव और इसके आसपास के दूसरे गांव का दौरा कर,प्रस्तावित प्लांट के संबंध में रायशुमारी की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस प्लांट को स्थानीय लोगों के हितों के विरोध में बताया है। इसलिए जनभावना का सम्मान करते हुए भाजपा ने,स्टील प्लांट का विरोध करने का निर्णय लिया है। उन्होनें बताया कि 4 अगस्त को,प्लांट के लिए आयोजित जनसुनवाई के दिन ही भाजपा,प्लांट के विरोध में टांगरगांव में विरोध प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातिय आयोग के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार साय ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि दिवंगत कुमार दिलीप सिंह जूदेव के जीवनकाल के दौरान ही जिले में पर्यावरण विरोधी उद्योग का न घुसने देने का निर्णय किया गया था। भाजपा,इस पर आज भी कायम है। बैठके में पत्थलगांव के पूर्व विधायक शिव शंकर साय पैंकरा, रोहित साय, ओमप्रकाश सिन्हा, सुनील गुप्ता, उपेन्द्र यादव, सालिक साय, नितिन राय, सुनील अग्रवाल, फैज़ान सरवर खान,उपस्थित थे।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!