Big Breaking jashpur : शहर के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, आग बुझाने में लगी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, पुलिस टीम मौके पर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news

जशपुर शहर के महाराजा चौक पर एक हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग लग गई, इस घटना में लाखों रुपए के हार्डवेयर सामान जलकर खाक होने की जानकारी मिली है बताया जा रहा है कि देर शाम के बाद ही इस बात का पता चला, तब तक आग पूरी तरह से फैल चुकी थी घटना की सूचना पर शहर वासियों समेत फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में लगी है वही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है,

जानकारी के मुताबिक महाराजा चौक में हार्डवेयर की दुकान मीनू जैन की है जहां टायर मोबिल सहित अन्य रबड़ के सामान था जिमसें आग लगी है अंदेशा लगाया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है मंगलवार के दिन होने के कारण सारी दुकाने कल शाम के बाद से ही बंद थी और आज दिन भर नहीं खुली, ओर आज अंदर ही अंदर भड़क गई,

घटना की सूचना पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी थाना प्रभारी एवं फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच चुकी है, आग बुझाने में फायर बिग्रेड की 2 गाड़ियां लगी है, घटना में किसी भी जनहानि की जानकारी नहीं है, प्रशासन की टीम मौके पर है और हालात काबू में है,

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!