Advertisements

Big Breaking jashpur : दंपत्ति की गोली मारकर हत्या, शराब मांगने के बहाने घर में घुसे तीन लोग और मार दी गोली, पुलिस मौके पर जांच में जुटी, खाली कारतूस भी बरामद,,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने एक ग्रामीण दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी वारदात बीती देर रात की बताई जा रही है, घटना की सूचना लोगों को मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है, फिलहाल गोली मारने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है,

घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि कांसाबेल थाना के चौकी दोकडा के अंतर्गत ग्राम जयमुंडा नवाटोली में ग्रामीण दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है उन्होंने बताया कि प्राथमिकी जानकारी के अनुसार लगभग रात 9 से 10 के बीच मृतक संदीप पन्ना,एवं द्रोपदी बाई घर के आंगन में बैठकर खाना कहां खा रहे थे,

इसी दौरान तीन अज्ञात लोग मृतक के घर पहुंचते हैं और शराब की मांग करते हैं, जिन्हें शराब नहीं होने की बात कहकर मना कर दिया जाता है इतने में ही संदीप पन्ना को आरोपियों द्वारा माथे में गोली मार दी जाती है वहीं उसकी पत्नी द्रोपदी बाई यह सब देखकर भागने का प्रयास करती है लेकिन आरोपियों द्वारा उसे भी पकड़ कर उसकी कनपटी में गोली मार दी गई, घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई है, उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी है इसके साथ ही घटनास्थल से 9 एमएम की खाली गोली का कारतूस भी बरामद कर लिया गया है,

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम के द्वारा हर पहलू से घटना की जांच की जा रही है, मामले में पंचनामा के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है और आरोपियों की तलाश मैं पुलिस जुटी हुई है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!