जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 9 दोस्तों मिलकर अपने दोस्त की महंगी मोटरसाइकिल के शोक में निर्मम हत्या कर दी, दोस्तों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से पहले तो अपने दोस्त को शराब में नशे की गोलियां पिलाई और बेहोश हो जाने पर तकिया एवं गला दबाकर हत्या कर दी जिसके बाद शव को जंगल में फेंका और शव की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी और बचे हुए शरीर पर गलाने को नमक छिड़क दिया मामले में पुलिस ने 6 नाबालिगों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने मोटरसाइकिल सहित हत्या में इस्तेमाल किए गए तकिया चद्दर एवं डंडे को भी जप्त कर लिया है
मामले का खुलासा करते हुए जसपुर पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने बताया कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कोलढोड़ी के रहने वाले सनक साय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा इकबाल यादव उम्र 23 साल 9 जुलाई की रात 9:00 बजे से बिना बताए घर से कहीं चला गया है जिसका आसपास पता करने पर भी कुछ भी पता नहीं चल पा रहा मामले में पुलिस ने गुम इंसान कायम किया था
पुलिस इधर मामला दर्ज करते हैं गुम हुए इकबाल यादव का पता तलाश कर रही थी तभी पता चला कि ग्राम पकरी पानी केराकच्छर का रहने वाला नितिन बखला गुमशुदा इकबाल की मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक को अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से मिलकर 7 जुलाई को चोरी करने की योजना बना रहा था
उन्होंने बताया कि योजना बनाने के बाद उसे अंजाम देने के लिए 9 जुलाई को इकबाल यादव को दोस्तों के द्वारा मेला घूमने के लिए बुलाया गया मेला घुमाने के बाद अपने साथ पार्टी करने के लिए विनय भगत, नितिन बखला, वीरेंद्र बखला तथा अन्य 6 अपचारी बालक मिलकर ग्राम करमीटिकरा स्थित एक निर्माणाधीन मकान में गए और इकबाल यादव को नशे की गोली खिलाया। इकबाल यादव के बेहोश होने पर उक्त सभी आरोपीगणों द्वारा उसकी हत्या करने में तकिया और लकड़ी आदि का प्रयोग किया गया,
इकबाल यादव की हत्या करने के बाद उसके शव को मैनपाट रोड ग्राम कुमरता पहाड़ जंगल में ले जाकर फेंक दिए, एवं 03 दिन बाद आरोपियों द्वारा पुनः साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से मृतक के शव को पेट्रोल डालकर जला दिए साथ ही नमक का प्रयोग किये। आरोपियों ने मृतक के मोटरसाइकिल केटीएम ड्यूक के कलर को कांसाबेल में ले जाकर बदल दिये।
मैनपाट रोड कुमरता जंगल में शव मिलने पर गुमशुदा इकबाल यादव के परिजनों के साथ जाकर तस्दीक किया गया जो मृतक इकबाल यादव का शव होना पाया गया। आरोपियों के विरुद्ध ल धारा 302, 201, 120 (बी), 379 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
एसडीओपी पत्थलगांव मयंक तिवारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही कर प्रकरण के आरोपीगण 1-विनय भगत उम्र 21 साल निवासी सुखरापारा थाना पत्थलगांव, 2-नितिन बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी केरकछार, 3-वीरेंद्र बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी थाना पत्थलगांव को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। घटना में सम्मिलित अन्य 6 अपचारी बालकों से पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में एसडीओपी मयंक तिवारी , निरीक्षक मल्लिका तिवारी, स.उ.नि. एन.पी. साहू, आर.लव कुमार चौहान, आर. 748 भवानी लाल, आर.कमलेश्वर वर्मा, आर.पवन पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
1-विनय भगत उम्र 21 साल निवासी सुखरापारा थाना पत्थलगांव,
2-नितिन बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी केरकछार,
3-वीरेंद्र बखला उम्र 19 साल निवासी पाकपानी थाना पत्थलगांव
आरोपियों से जप्त सामान:-
1. मृतक इकबाल यादव का केटीएम ड्यूक बाइक,
2. आरोपी विनय भगत का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल,
3. अपचारी बालक की मोटरसाइकिल पल्सर एनएस 200
4. घटना में प्रयुक्त सामग्री चादर तकिया एवं प्लास्टिक बॉटल।




