Advertisements

बिग ब्रेकिंग : – नवविवाहिता की पति ने की धारदार हथियार से हत्या फिर पहुंच गया पुलिस के पास पढ़िए पूरा मामला और देखिए वीडियो

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

बिग ब्रेकिंग बेमेतरा :- पत्नी की चरित्र पर शंका पति ने की पत्नी की हत्या , धारदार हथियार से वार कर दिया घटना को अंजाम , हत्या के बाद आरोपी पति ने किया आत्मसमर्पण , 3 माह पहले ही हुई थी दोनों की शादी , चंदनु चौकी क्षेत्र ग्राम बुचीपुर का मामला ।

बेमेतरा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – बेमेतरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां नविवाहित पत्नी की पति ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी , वही हत्या के बाद खुद को पुलिस के हवाले भी कर दिया ।

घटना बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना चंदनु चोकी क्षेत्र के ग्राम बुचीपुर की है घटना के संबंध में बताया जा रहा है दोनों की शादी 3 माह पहले ही हुआ था जिसके बाद से पति पत्नी में अक्सर आपसी विवाद होते रहता था । पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था, इसी दौरान बुधवार सुबह दोनों में इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर पति रामचरण साहू ने पास में रखें धारदार हथियार बौसला से पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

 

वही हत्या के बाद पति रामचरण साहू ने खुद को चंदनु पुलिस के हवाले कर दिया है, मामले में एसडीओपी डी एस बर्मन ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था पति रामचरण साहू अपनी पत्नी पर शंका करता था जिसे लेकर बीती रात भी इनमें विवाद हुआ था जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!